Friday, September 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)गुलाबी घटा के मध्य ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन

गुलाबी घटा के मध्य ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन

मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में राजाधिराज गुलाबी घटाओं के मध्य विराजमान हुए। अनुपम घटाओं के मध्य आराध्य के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। आराध्य के दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो गए और जयकारे लगाने लगे।


शनिवार को छठ के दिन गुलाबी घटा का आयोजन मंदिर के जगमोहन में हुआ। मंदिर के जगमोहन को गाय, घोड़े, बंदर आदि से सजाया गया। सभी से भावनात्मक रूप से ठाकुरजी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराई गई।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि घटाओं के कार्यक्रम तिथि के हिसाब से होंगे। घटाओं से तात्पर्य है कि ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराना क्योंकि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में ठाकुरजी की सेवा का जो स्वरूप है। वह बालस्वरूप है। इसलिए पुष्टिमार्ग संप्रदाय में घटाओं का आयोजन होता है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा और कल सायंकाल भोग संध्या आरती में 5:15 से 5:45 आसोपालव का हिडोला का कार्यक्रम होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments