Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विनीत उपाध्याय
फरह।
मथुरा मे जन आशीर्वाद यात्रा की अगुवाई करते हुए मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा का आगरा रवाना होने के दौरान हाईवे स्थित प्रकाश फार्म पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिंदाबाद के नारे लगाए।

नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मस्थली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष बहन मधु शर्मा, ब्लॉक प्रमुख फरह अनिल सिंह, ज़िला महामंत्री महिपाल सिंह, बलदेव विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, राजेंद्र प्रधान, प्रेमसिंह प्रधान, सुरेश सिंह, नारायण पाठक, जगमोहन पाठक,भीकम चंद दुबे, लालसिंह, भगवान सिंह प्रधान, हरिशंकर दीक्षित सनोरा, संजय सिंह, गब्बर सिंह, लखन सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments