Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, जानें अब कितने का मिलेगा...

रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, जानें अब कितने का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर


आमतौर पर महीने के शुरु में ही गैस की कीमतों में बदलाव होता है। लेकिन इस बार महीने के बीच में ही सरकारी तज कंपनियों ने गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ाई गई है। जिसके बाद दिल्ली से गैस सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपए हो गई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो अब तक एलपीजी गैस की कीमत 265.50 रुपए बढ़ बढ़ चुकी है।

बता दें कि जुलाई में भी गैस की कीमत में 25.5 रुपए की बढोतरी हुई थी। जिसके बाद रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपए पर पहुंच गई थी। इससे पहले अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो के सिलेंउर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपए कीमत घटाई थी। अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में एक सिलेंडर के लिए 834.5 की जगह 859.5 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 886 रुपए हो गयाा है। चेन्नई मेुं एक सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 850.50 की बजाय 875.5 रुपए देना पड़ेगा।


गौरतलब है कि आईओसी ने इस महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। लेकिन घरेलू रसोई गेस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढोतरी नहीं की गई थी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1623 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1629रुपए, मुंबई में 1579.50 रुपए और चेन्नई में 1761 रुपए प्रति सिलेंडर है।

ऐसे चैक करें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

रसोई गेस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट https://www.iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments