Wednesday, October 2, 2024
Homeजुर्ममथुरा: पति जबरन करता है अप्राकृतिक सेक्स, विरोध करने पर करता मारपीट,...

मथुरा: पति जबरन करता है अप्राकृतिक सेक्स, विरोध करने पर करता मारपीट, पत्नी ने आयोग से की शिकायत

मथुरा। हाई वे थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी से जबरन अप्राकृतिक सेक्स और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। अप्राकृतिक सेक्स करने की कोशिश करने और विरोध करने पर मारपीट करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता ने इस मामले में पति और ससुर के विरुद्ध इलाका पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस द्वारा अनसुनी करने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।


थाना हाईवे क्षेत्र स्थित जयगुरुदेव मंदिर के समीप रहने वाली पत्नी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को बताया है कि उसकी शादी 30 अपे्रल को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। जिसमें उसके पिता ने करीब पांच लाख रुपए दानदहेज में खर्च किया था। पीड़ित महिला के पति और ससुर दान दहेज से संतुष्ट नहीं है। अतिरिक्त दहेज के रुप में वह चार पहिया की गाड़ी की मांग करने के साथ मारपीट करते हैं। ससुरालिजन शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहंी मना करने के बावजूद अप्राकृतिक सेक्स करते हैं।


पीड़ित पत्नी ने आगे बताया कि उसका पति 30 जुलाई को शाम चार बजे डैंपियर नगर स्थित ऑफिस पर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। पति के प्रताड़ित करने पर ससुर उसे बढ़ावा देता है प्रताड़ित करने के लिए कहता है।

पीड़िता ने बताया कि जब इस मामले की शिकायत उसने थाना हाईवे पुलिस से की तो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को अनसुना कर दिया और थाने से बाहर रास्ता दिखा दिया। थकहार कर पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments