Wednesday, October 2, 2024
Homeजुर्मअपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा कलयुगी पिता, गर्भवती...

अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा कलयुगी पिता, गर्भवती होने पर खुला राज

गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में पिता और पुत्री के रिश्ता उस वक्त तार-तार हो गया। जब युवती ने अपने की पिता पर रेप करने का आरोप लगाया। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब अचानक ही लड़की के पेट के दर्द होना शुरु हुआ और उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने उपचार के लिए कई तरह की मेडिकल जांच की। जिसके बाद पता चला कि लड़की गर्भवती है। जिसके कारण पेट में दर्द हो रहा है। जैसे ही यह जानकारी लड़़की के अन्य परिजनों को हुई तो सभी के पैरों की जमीन खिसक गई।


लड़की की मां और परिवार के अन्य लोगों ने लड़की से इस बारे में गहन पूछताछी तो लड़की ने अपने पिता के द्वारा की गई घिनौनी करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ थाना खोड़ा में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक समौसे की दुकान चलाने वाला शख्स अपने पूरे परिवार के साथ खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में काफी समय से रह रहा है। घर के अन्य लोग भी अलग-अलग रोजगार करते हैं। जब सब लोग अपने काम पर चले जाते थे तो उसकी एक किशोरी अकेली घर पर रहती थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पिता अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किया करता था। यह बात किसी से भी न बताए जाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाता था। कई बार वह अपनी पुत्री को धमकी थी दिया करता था। जिसके कारण किशोरी किसी से भी आपबीती बताने में डरती थी।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खोड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद असहम ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़िता के अन्य परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में सीडब्यूसी को भी जानकारी दे दी गई है और वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments