Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़भारत का एक ऐसा मंदिर, जहां आज तक नहीं की गई पूजा,...

भारत का एक ऐसा मंदिर, जहां आज तक नहीं की गई पूजा, बेहद अजीबो-गरीब है कारण

भारत में आप जहां भी जाएंगे वहां के मंदिर और मस्जिद आपको जरूर दिखाई देंगे। कई मंदिर और मस्जिद इतने प्रसिद्ध हैं कि उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इतना ही नहीं सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं, जिन्हें लोग दिल से मानते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज तक पूजा नहीं हुई। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। तो आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में कुछ रोचक बातें

जानकारी के अनुसार यह मंदिर ओडिशा के कोणार्क में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण राजा नरसिंहदेव ने करवाया था। यह मंदिर अपने शिल्प कौशल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर पर 15वीं शताब्दी के आसपास मुस्लिम सेनाओं ने आक्रमण किया था। जिसके बाद पुजारियों ने जगन्नाथ मंदिर में सूर्य देव की मूर्ति स्थापित कर दी थी।

मंदिर की खोज 20वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। सच तो यह है कि इस मंदिर के रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। कहा जाता है कि इस मंदिर के ऊपर एक चुंबकीय पत्थर रखा गया है। जिससे समुद्र से गुजरने वाला कोई भी जहाज अपनी ओर खींचा जाता है। यह भी कहा जाता है कि दीवारों के संतुलन को बनाए रखने के लिए मंदिर के शीर्ष पर एक चुंबक रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments