Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़घर की सफाई कर रहे व्यक्ति को सांप ने डंसा

घर की सफाई कर रहे व्यक्ति को सांप ने डंसा


मथुरा। सौंख रोड स्थित राम भरोसी कॉलोनी स्थित घर में सफाई के दौरान एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों के कुछ समय के बाद ही व्यक्ति को होश आ गया और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।


जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय राजवीर सिंह अपने बुधवार दोपहर को अपने घर सफाई कार्य कर रहे थे। तभी एक सांप ने उन्हें डंस लिया। तेजी के साथ उनकी तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश गए। राजवीर का पुत्र राहुल सोलंकी और घर के अन्य सदस्य आनन-फानन में अचेतावस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें उपचार दिया। काफी मशक्कत के बाद राजवीर को होश गया गया और उनकी हालत में सुधार होने लगा है। तब जाकर परिजनों ने भी राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments