Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा के पूर्व नगर संघ चालक एवं लोकतंत्र सेनानी रामबाबू भाटिया नहीं...

मथुरा के पूर्व नगर संघ चालक एवं लोकतंत्र सेनानी रामबाबू भाटिया नहीं रहे

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर संघचालक एवं राज्य सरकार द्वारा सम्मानित लोकतंत्र सेनानी रामबाबू भाटिया का आज बुधवार को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। स्वयंसेवकों और हिन्दूवादी नेताआें के अलावा सर्वसमाज के लोगों ने नम आखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।


मथुरा की प्रतिष्ठित भाटिया वाच कंपनी के स्वामी श्रीभटियाजी अत्यंत विनम्र व निष्ठावान स्वयंसेवक थे। देश में लागू हुए आपातकाल के समय संघ पर लगे प्रतिबंध के पश्चात उन्हें मीसा के अंतर्गत 19 माह से भी अधिक मथुरा जेल में बंदी रखा गया। उनका परिवार 1947 में भारत विभाजन के समय शरणार्थी के रूप में सब कुछ छोड़कर यहाँ आया और अपने परिश्रम के बल पर उन्नति कर यहीं का होकर रह गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मोक्ष धाम पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक स्वयंसेवक के अलावा उत्तरप्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार टेंटीवाल, जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व महामंत्री गिर्राजकिशोर अग्रवाल ने उनकी पार्थिव देह। पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments