Saturday, September 28, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)जन्माष्टमी पर 101 साल बाद बन रहे जयंती योग में राशि के...

जन्माष्टमी पर 101 साल बाद बन रहे जयंती योग में राशि के अनुसार करें पूजा, जानें विधि व महत्व

समूचे ब्रज सहित देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों से हो रही हैं। मंदिर सजने लगे हैं। मंदिरों और ब्रज में घरों में भगवान श्रीकृष्ण के महाभिषेक के बार उनके बाल भोग के लिए पकवान तैयार किए जा रहे हैं। देशभर से मथुरा में भक्तजन आने लगे हैं। इस बार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी और खास भी खास है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 101 साल बाद इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है। जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग पर भक्त अपनी राशि के अनुसार पूजन विधि से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें तो महा लाभ होगा।

ऐसे होता है जयंती योग का निर्माण:

जब मध्यरात्रि त्रअर्धरात्रित्न को अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयोग एक साथ मिल जाता है। तब जयंती योग का निर्माण होता है। इस बार इसी योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा।

जयंती योग पर राशि के अनुसार करें पूजा

मेष राशि: मेष राशि वाले लोग सर्वप्रथम राधाकृष्ण को जल से स्नान कराएं। तत्पश्चात लाल वस्त्र पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री या अनार के साथ दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

वृषभ राशि : चांदी के वर्क से भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करें. तत्पश्चात सफेद वस्त्र एवं सफेद चंदन अर्पित करें. अब शहद, दूध, दही, माखन व रसगुल्लों का भोग लगाएं।

मिथुन राशि : राधाकृष्ण को दूध से स्नान कराएं। उसके बाद लहरिया वाला वस्त्र पहना कर पीला चंदन अर्पित करें। अब केला, सूखा मेवा व दही का भोग लगायें।

कर्क राशि : राधा कृष्ण को केसर से स्नान कराकर सफेद वस्त्र पहनाएं। पूजन में नारियल या नारियल की मिठाई और केसर युक्त दूध का भोग लगाएं।

सिंह राशि : शहद और गंगाजल मिलाकर श्री कृष्ण को स्नान कराएं। उसके बाद उन्हें गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं। अब अष्टगंध का तिलक लगाएं और गुड़ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।

कन्या राशि : श्री राधाकृष्ण को घी और दूध से स्नान कराएं। उसके बाद हरे रंग के वस्त्र पहनाएं एवं सूखा मेवा, दूध, इलाइची, लौंग का भोग लगाएं।

तुला राशि : श्री राधाकृष्ण को दूध और चीनी से स्नान कराएं और केसरिया या गुलाबी रंग का वस्त्र पहना कर केला, सूखा मेवा व दूध की बनी मिठाई, माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि : श्री बांके बिहारी को दूध, दही, शहद, चीनी और जल से स्नान कराकर लाल वस्त्र पहनाएं। पूजा के दौरान गुड़ और नारियल से बनी मिठाई, मावा, माखन या दही में से किसी एक चीज से भोग लगाएा।

धनु राशि : श्री राधाकृष्ण को दूध और शहद से स्नान कराएं। उन्हें पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। पूजा में केला, अमरूद व पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर राशि : भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराएं। नारंगी रंग का वस्त्र पहनाकर मीठा पान अर्पित करें तथा मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ राशि : श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान एवं दूध से अभिषेक कराएं। नीले रंग का वस्त्र पहनाकर सूखा मेवा व लाल मिठाई त्रबालूशाहीत्न का भोग लगाएं।

मीन : श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान कराएं। पीताम्बरी पहनाएं। पूजा के दौरान नारियल, दूध, केसर या मावे की बनी मिठाई से भोग लगाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments