Wednesday, October 2, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)वृंदावन के प्राचीन राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का पंचामृत से 2 घंटे...

वृंदावन के प्राचीन राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का पंचामृत से 2 घंटे होगा महाभिषेक, जानिए अभिषेक से जुड़ी खास बातें

वृंदावन। धर्मनगरी के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक श्री राधा रमण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर 30 अगस्त सोमवार को प्रात: दो घंटे ठाकुरजी का महाभिषेक होगा। जो कि फेसबुक पर लाइव होगा।


श्री राधा रमण मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां पूर्ण कर ली गइ हैं। मंदिर को पुष्पों और रंगबिरंगे पताकाओं, विद्युत प्रकाश से सजाया जा रहा है। वहीं ठाकुरजी के महाभिषेक की तैयारी भी सेवायत गोस्वामियों द्वारा की जा रही है।

सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को प्रात: 9 से 11 बजे तक ठाकुर राधारमणजी का महाभिषेक सेवायत गोस्वामियों द्वारा विधिविधान से किया जाएगा। दो घंटे चलने वाले महाभिषेक में दूध, दही, घी, शहर, बूरा, केसर, फलों का रस और विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भक्तजन भगवान के महाभिषेक के दर्शन का लाभ लेंं, मंदिर में अपने आराध्य के महाभिषेक के दर्शनों के लिए भक्तों को प्रवेश तो मिलेगा, लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मंदिर में भीड़ नहीं होगी। भक्तजन दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर चलते रहेंगे, जमा नहीं होंगे। कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को दर्शन लाभ देने के लिए मंदिर में होने वाले महाभिषेक के लाइव दर्शन मंदिर के फेसबुक पेज पर होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments