Wednesday, October 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में विद्युत समस्याओं से जूझ रहे लोग,...

ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में विद्युत समस्याओं से जूझ रहे लोग, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

मथुरा। नगर निगम क्षेत्र की ऊषा कुंज कॉलोनी के लोग विद्युत अधिकारियों के अनदेखी के चलते भय के सायं में जीने को मजबूर हैं। इन दिनों 33 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं क्षेत्रीय पार्षदों से की इससे पहले विद्युत अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। काबिलेगौर बात यह है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में ही विद्युत की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। हजारों लोग विद्युत समस्याओं से से लंबे समय से जूझ रहे हैं।


स्थानीय लोग बताते हैं कि जब जब बरसात का मौसम आता है तब तक क्षेत्र में करंट फैलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे कि लोगों को खतरा उत्पन्न होता है उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में कई जानवर भी करंट की चपेट में आकर मर चुके हैं तथा कई व्यक्ति भी घायल हो चुके हैं। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण कालोनीवासी भय के साथ जीने को मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments