Tuesday, October 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बैठक: गाय माता सनातन संस्कृति का प्राणाधार: स्वामी अमृतानन्द

बैठक: गाय माता सनातन संस्कृति का प्राणाधार: स्वामी अमृतानन्द

वृंदावन। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तुलसी वाटिका में आयोजित की गई। जिसमें सनातन संस्कृति से जुड़े तमाम बिन्दुओं पर देशभर से आए प्रतिनिधियों ने मंथन किया। बैठक में वक्ताओं ने गौवंश से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।


बैठक के प्रथम सत्र का शुभारंभ स्वामी अमृतानन्द देव तीर्थ व महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रपौत्री राज चौधरी ने मां भारती के चित्रपट पर पुष्पार्चन कर किया। यहां बताते चले कि स्वामी अमृतानन्द देव तीर्थ मालेगांव विस्फोट कांड में साध्वी प्रज्ञा के सह आरोपी रहे है। इन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ 9 साल तक जेल में सजा काटी है।

उदघाटन सत्र में गौवंश से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। श्री तीर्थ ने कहा कि गाय माता हमारी सनातन संस्कृति का प्राणाधार है। हमें विश्वगुरु होने के नाते गाय की महत्ता से पूरे विश्व को अवगत कराना है। हमे जनजागृति पैदा करनी होगी। क्योंकि यह समझने की आवश्यकता है कि गाय श्री व समृधि का आर्थिक आधार है। इसके उन्नयन से चारो पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि गौहत्या सरकार को बंद करनी ही होगी। यह मानवता की हत्या है। हम महासभा के माध्यम से गौहत्या के विरुद्ध जनजागृति व्यापक अभियान चलायेंगे। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शास्त्री ने बताया कि बैठक के दूसरे दिन गौवंश के उन्नयन से सम्बंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा होगी। जिसमें गौवंश आधारित उद्योग, गौ कृषि व अग्निहोत्र हवन यज्ञ के माध्यम से जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दे शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments