Thursday, April 10, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 19 सितम्बर 2021, रविवार

आज का पञ्चांग: 19 सितम्बर 2021, रविवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज रविवार को भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 29:30 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु, अनन्त चतुर्दशी व्रत, कदली व्रत पूजन, त्रयोदशी तिथि का क्षय, विघ्नकारक भद्रा 29:29 से, रम्भा रोपण, पंचक जारी, मेला बाबा सोढल (जालन्धर), सर्वदोषनाशक रवि योग 27:28 तक, श्री गणेश जी विसर्जन, भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन, भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी ), श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस, श्री पी शीलू एओ स्मृति दिवस, अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- भाद्रपद
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी-29:30 तक
  • पश्चात- पूर्णिमा
  • नक्षत्र- शतभिषा-27:28 तक
  • पश्चात- पूर्वभाद्रपद
  • करण- गर-17:43 तक
  • पश्चात- वणिज
  • योग- धृति-16:42 तक
  • पश्चात- शूल
  • सूर्योदय- 06:07
  • सूर्यास्त- 18:22
  • चन्द्रोदय- 17:45
  • चन्द्रराशि- कुम्भ-दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:50 से 12:39
  • राहुकाल- 16:50 से 18:22
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल सोमवार को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 29:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की पूर्वभाद्रपद नक्षत्रयुता प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा , इन्द्र / महालया श्राद्ध आरम्भ ( पितृपक्ष), पूर्णिमा / पूनम / प्रौष्ठपदी का श्राद्ध , श्री सत्यनारायण / पूर्णिमा व्रत, श्री उमामहेश्वर पूजन/व्रत, कु. संध्या पूजा, विघ्नकारक भद्रा 17:27 तक, पंचक जारी, भागवत सप्ताह पूर्ण, चातुर्मास पूर्ण (संन्यासीनां), भाद्रपद मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त, गुरु श्री अमरदास जी ज्योति – ज्योत ( प्राचीनमतानुसार ), पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती , श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल) व रेलवे पुलिस बल स्थापना दिवस (भारतीय , 20.09.1986 को सर्वप्रथम)।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments