ॐ श्रीगणेशाय नम:
ध्यानार्थ- दशमी का श्राद्ध आज।
आज शुक्रवार को आश्विन बदी दशमी 23:05 तक पश्चात् एकादशी शुरू , दशमी का श्राद्ध , अक्टूबर माह शुरु , वक्री बुध कन्या राशि में 26:46 पर , विघ्नकारक भद्रा 10:43 से 23:04 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:58 से , गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति ज्योत, अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस, सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (भारत), राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस (एक अक्टूबर) , भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) स्थापना दिवस , संघ लोक सेवा आयोग स्थापना दिवस (भारत ) व विश्व शाकाहारी दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- आश्विन
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- दशमी -23:05 तक
- पश्चात- एकादशी
- नक्षत्र- पुष्य-26:57 तक
- पश्चात- आश्लेषा
- करण- वणिज-10:44 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- शिव-18:36 तक
- पश्चात- सिद्ध
- सूर्योदय- 06:13
- सूर्यास्त- 18:07
- चन्द्रोदय- 25:41
- चन्द्रराशि- कर्क-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:46 से 12:34
- राहुकाल- 10:41 से 12:10
- ऋतु- शरद्
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को आश्विन बदी एकादशी 23:12 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध, इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए ), शुक्र वृश्चिक राशि में 09:47 पर, मूल संज्ञक नक्षत्र जारी, श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती, श्री महात्मा गांधी जयन्ती (स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस), श्री के. कामराज स्मृति दिवस, वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय