Monday, September 30, 2024
Homeशिक्षा जगतनवचेतन संस्था ने संस्कृति विवि के कुलाधिपति को दी शिक्षण महर्षि की...

नवचेतन संस्था ने संस्कृति विवि के कुलाधिपति को दी शिक्षण महर्षि की उपाधि

मथुरा। सामाजिक कार्यों कै लिए समर्पित नगर की ख्यातिप्राप्त संस्था नवचेतन एक आह्वान ने शिक्षा के क्षेत्र में ब्रज के उत्तरोत्तर विकास के लिए संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘शिक्षण महर्षि’ की उपाधि से सम्मानित किया।


संस्था की अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा ने छाता स्थिति संस्कृति विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता को सम्मान पत्र और पटका उढाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के सबसे युवा कुलाधिपति सचिन गुप्ता जिस सोच और दृढ़ इरादे के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं वो वाकई प्रशंसा और सम्मान के योग्य है।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नई सोच के साथ सहयगो करने वाले शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को हर वर्ष शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाता है। संस्था द्वारा पिछड़ी बस्तियों में रह रहे गरीब परिवारों के बच्चों को जो गलत संगत के कारण अपराध की ओर मुड़ जाते हैं, शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाता है। संस्था ने ऐसे ही बच्चों के लिए सौंख रोड पर एक विद्यालय खोला है जिसमें इन बच्चों को निशुल्क नियमित पढ़ाया जा रहा है। हर्ष की बात है कि जो अभिभावक पहले सहयोग नहीं कर रहे थे अब बच्चों में आ रहे परिवर्तन को देख खुश हैं। बच्चे भी पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं।


भावना शर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में शिक्षक दिवस पर नवचेतन एक आव्हान संस्था द्वारा मथुरा के प्रमुख शिक्षाविदों का सम्मान संविद गुरुकुलम के प्रांगण में किया गया। सम्मानित गुरुजन राष्ट्र के भविष्य की नींव रखते हैं। उनका सम्मान करके हम अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अवसर श्रीमती भावना शर्मा के साथ संस्था के पदाधिकारी लोकवर्धन भाटिया भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments