Monday, September 30, 2024
HomeUncategorizedहरिद्वार: हर की पैड़ी पर 20 दिन तक श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे...

हरिद्वार: हर की पैड़ी पर 20 दिन तक श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे डुबकी

सन्नी वर्मा

हरिद्वार। हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की गंग नहर को शुक्रवार विजयदशमी की रात को बंद कर दिया गया है। अब गंग नहर को 04 नवंबर दीपावली की रात को खोला जाएगा। गंग नहर को करीब 20 दिन वार्षिक मरम्मत और साफ-सफाई के लिए बंद किया गया है।

हर साल गंग नहर को इसी समय सफाई के लिए बंद किया जाता है। गंग नहर बंद हो जाने से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है। हरकी पौड़ी पर स्नान करने में थोड़ी दिक्कत आएंगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में पानी की किल्लत होगी

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि हर साल सफाई और मरम्मत के लिए गंग नहर को बंद किया जाता है। इस बार भी गंग नहर को बंद कर दिया गया है इस दौरान नहर की साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। 04 नवंबर को दीपावली के दिन नहर खोली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के स्नान के लिए हरकी पौड़ी पर पर्याप्त जल नहीं है। इस कारण श्रद्धालुओं में गंगा में डुबकी नहीं लगा पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments