Monday, September 30, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 17 अक्टूबर 2021, रविवार

आज का पञ्चांग: 17 अक्टूबर 2021, रविवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:


आज रविवार को आश्विन सुदी द्वादशी 17:41 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत (पंचांग भेद से कल सोमवार को भी ), श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री पद्मनाथ द्वादशी , कार्तिक मास के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , सूर्य की तुला संक्रांति 13:12 पर ( पुण्यकाल 06:48 से , विशेष 09:12 से 17:12 तक , दीप – तिल – गौ – रसादि दान , गोदावरी में स्नान ) , आज से वृश्चिक संक्रान्ति पर्यन्त तिल तेल का आकाश में दीप दान करना चाहिए , शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में 17:12 पर , त्रिपुष्कर योग 09:53 से 17:40 तक , पंचक जारी , महापात 14:24 से 18:48 तक , श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- आश्विन
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- द्वादशी-17:41 तक
  • पश्चात- त्रयोदशी
  • नक्षत्र- शतभिषा-09:53 तक
  • पश्चात- पूर्वभाद्रपद
  • करण- बालव-17:41 तक
  • पश्चात- कौलल
  • योग- वृद्धि-21:38 तक
  • पश्चात- ध्रुव
  • सूर्योदय- 06:22
  • सूर्यास्त- 17:50
  • चन्द्रोदय- 16:19
  • चन्द्रराशि- कुम्भ-28:33 तक
  • पश्चात- मीन
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:43 से 12:29
  • राहुकाल- 16:24 से 17:49
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल सोमवार को आश्विन सुदी त्रयोदशी 18:09 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सौर (तुला ) कार्तिक मास आरम्भ , बुध मार्गी 20:48 पर , गुरु मार्गी 11:00 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 10:50 से , पंचक जारी , सोम प्रदोष व्रत , श्री ओमपुरी जन्म दिवस , श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही) , श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती व विश्व ओकापी दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments