Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्वाद, नेताओं ने सुनी किसान की...

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्वाद, नेताओं ने सुनी किसान की समस्याएं

विनीत उपाध्याय
फरह।
बेमौसम बारिश से किसानों की धान और सरसों की फसल चौपट हो गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरण सिंह जादोन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनपी सिंह भारंगर जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ठाकुर सुरेश तरकर ने जिले की तीनों विधानसभा छाता ,मांट, बल्देव भ्रमण का किसानों का हाल जाना। किसानों ने बारिश से हुई बर्वादी के साथ ही डीएपी की किल्लत की भी समस्याएं नेताओं के सामने रखी। नेताओं ने भी किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। नेताओं ने जमालपुर, परखम, मुस्तफाबाद, थिरावली. झुड़ाबई. नगला छितर, शाहजादपुर गुर्जर, नगला जाफर व बहुत से गांवों मं भ्रमण किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments