Monday, September 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़"क्लीन इंडिया: सेफ इंडिया" के मंत्र को फैलाना

“क्लीन इंडिया: सेफ इंडिया” के मंत्र को फैलाना

मथुरा l जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने नेहरू युवा केंद्र की बैठक ली l इस बैठक मे आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक जिले में 1 से 31अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा हैl कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के कूड़े को साफ करने हेतु सफाई करना है l समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के साथ स्वच्छता के प्रति जन आंदोलन तैयार करना हैl


कार्यक्रम में घर घर जाकर प्लास्टिक का कूड़ा इकट्ठा करना, गांव की सुंदरता हेतु सफाई अभियान, जल स्त्रोतों का रख रखाव, राष्ट्रीय स्तर पर 75 लाख किलो प्लास्टिक का कूड़ा साफ करना, जनपद स्तर पर 11 हजार किलो प्लास्टिक का कूड़ा साफ करना, आदि कार्य किए जाएंगे l


सभी विभाग अपने अपने कार्यक्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने हेतु 31 अक्टूबर 2021 तक अभियान चलाएं, एकत्रित प्लास्टिक वेस्ट जिला प्रशासन के माध्यम से निस्तारित होगा, प्रतिदिन एकत्रित एवं निस्तारित प्लास्टिक वेस्ट की रिपोर्ट ली जाएगी l नेहरू युवा केंद्र मथुरा द्वारा संचालित युवा मंडल के माध्यम से ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।


निर्धारित तिथियों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जोड़ा जाएगा, 20 अक्टूबर को महिला समूहों के साथ, 21 अक्टूबर को रेलवे और रोडवेज कर्मचारियों के साथ, 22 अक्टूबर को शिक्षकों के साथ, 23 अक्टूबर को वन विभाग कर्मचारियों के साथ, 25 अक्टूबर को मीडिया / फिल्म / टेलीविजन जगत के साथ, 26 अक्टूबर को पर्यटन स्थलों पर एवं धार्मिक संगठनों के साथ, 27 अक्टूबर को दूरभाष / डाक कर्मचारियों के साथ,28 अक्टूबर को खिलाड़ियों के साथ, 29 अक्टूबर को व्यापारी समूह / व्यापार मंडलों/ PSU के कर्मचारियों के साथ,30 अक्टूबर को समाज सेवी संस्थाओं के साथ तथा 31 अक्टूबर को NYKS, NSS एवं अन्य युवा संगठनों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments