Monday, September 30, 2024
Homeजुर्मजॉब दिलाने के नाम पर लड़कियों को देह व्यापार में धकेला, पांच...

जॉब दिलाने के नाम पर लड़कियों को देह व्यापार में धकेला, पांच गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। यहां किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चल रहा था। रैकेट चलाने वाले जॉब के नाम पर लड़कियों को बुलाते थे और फिर उन्हें इस रैकेट का हिस्सा बना देते थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर जनपद में महिला एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से दो लड़कियों को भी मुक्त कराया गया। उन दोनों लडकियों को रिहा कर कर पांचों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


आपको बता दें कि मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पॉश कॉलोनियों में किराए का मकान लेकर उसमें सेक्स रैकेट चलाए जा रह हैं। इस पर पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की है।
सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने राम गंगा विहार में दबिश दी तो कुछ संदिग्ध लोगों के साथ कुछ लड़कियां भी मिलीं। जब उनसे पूछताछ की गई तो वहां मौजूद दो लड़कियों ने बताया कि इन लोगों ने जॉब दिलाए जाने के नाम पर धोखे से बुलाया था तथा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। दबिश देने पर मौके से तीन लोगों के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। दो लड्कियों और तीन युवकोें को जेल भेजा गया है। वहीं इनकी साथी दो लड़कियों को इनके पास से मुक्त भी कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments