Saturday, April 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में प्रतिज्ञा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, कहा- यूपी में जंगलराज...

मथुरा में प्रतिज्ञा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, कहा- यूपी में जंगलराज कायम


मथुरा। सोमवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सहारनपुर से चलकर मथुरा पहुंची। प्रतिज्ञा यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम और सांसद दीपेंद्र हुड्डा व ओलंपिक विजेता विजेंदर सिंह सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।


कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा वृंदावन से शुरू होकर मथुरा डीग गेट होते हुए चौक बाजार होली गेट सहित शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरी जहां लोगों ने जगह-जगह कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। यात्रा में पार्टी के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं वरिष्ठ नेता महेश पाठक के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल हुए।

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में कांग्रेस नेताओं ने की पूजा अर्चना


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी द्वारा सहारनपुर से शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा धर्म नगरी वृंदावन पहुंची। यात्रा में शामिल वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोमवार को जहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं निगम चौराहा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

वहीं यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगलराज कायम है। इसे समाप्त करने के लिए कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments