Monday, September 30, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग : 03 दिसम्बर 2021, शुक्रवार

आज का पञ्चांग : 03 दिसम्बर 2021, शुक्रवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज शुक्रवार को मार्गशीर्ष बदी चतुर्दशी 16:58 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , महाव्रतारम्भ, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:44 से सूर्योदय तक , देविका स्नान (उधमपुर ज.का. ) , मेला पुरमण्डल (काश्मीर ), श्री बालाजी जयन्ती , कवि श्री कनकदास जयन्ती ( 534वीं ) , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती ( राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस , जन्मदिन के उपलक्ष्य में ) , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस, श्री देवानंद स्मृति दिवस, मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस, भौपाल गैस त्रासदी दिवस व विश्व दिव्यांग दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- मार्गशीर्ष
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी-16:58 तक
  • पश्चात- अमावस्या
  • नक्षत्र- विशाखा-13:45 तक
  • पश्चात- अनुराधा
  • करण- शकुन-16:58 तक
  • पश्चात- चतुष्पाद
  • योग- अतिगण्ड-12:55 तक
  • पश्चात- सुकर्मा
  • सूर्योदय- 06:57
  • सूर्यास्त- 17:23
  • चन्द्रोदय – 30:45
  • चन्द्रराशि- तुला-08:27 तक
  • पश्चात – वृश्चिक
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:49 से 12:31
  • राहुकाल- 10:52 से 12:10
  • ऋतु- हेमन्त
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल शनिवार को मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 13:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, स्नान – दान – श्राद्धादि की शनैश्चरी देवपितृकार्य अमावस्या , गौरीतपो व्रत , मंगल वृश्चिक राशि में 29:58 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:48 से , खग्रास सूर्यग्रहण (भारत में अदृश्य ) , कमला जयन्ती (मार्गशीर्ष अमावस्या को ) , श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती , श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती , श्री शशि कपूर स्मृति दिवस , भारतीय जल /नौ सेना दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस व रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments