ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 13:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की शनैश्चरी देवपितृकार्य अमावस्या , गौरीतपो व्रत , मंगल वृश्चिक राशि में 29:58 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:48 से , खग्रास सूर्यग्रहण (भारत में अदृश्य ) , कमला जयन्ती (मार्गशीर्ष अमावस्या को ) , श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती , श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती , श्री शशि कपूर स्मृति दिवस , भारतीय जल /नौ सेना दिवस , राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) स्थापना दिवस ( 64वां) , अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस व रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- मार्गशीर्ष
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- अमावस्या-13:15 तक
- पश्चात- प्रतिपदा
- नक्षत्र- अनुराधा-10:48 तक
- पश्चात- ज्येष्ठा
- करण- नाग-13:15 तक
- पश्चात- किन्स्तुघ्ना
- योग- सुकर्मा-08:39 तक
- पश्चात- धृति
- सूर्योदय- 06:58
- सूर्यास्त- 17:23
- चन्द्रोदय- नहीं
- चन्द्रराशि- वृश्चिक-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:50 से 12:31
- राहुकाल- 09:34 से 10:52
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 09:30 तक पश्चात् द्वितीया अगले दिन सुबह 05:53 तक , मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष प्रारम्भ , द्वितीया तिथि का क्षय , चन्द्रदर्शन शुभ , रुद्रव्रत /पीड़िया व्रत (आधी रात बाद पीड़िया का नदी या तालाब में विसर्जन ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:47 से 28:54 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:54 तक, ज्वालामुखी योग 07:47 से 09:28 तक , राजयोग 28:54 से , योगी श्री अरविंद घोष स्मृति दिवस , सुश्री जयललिता स्मृति दिवस , कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सालारिया शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) व अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय