Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedआगरा में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक: फ्लीट के सामने अचानक...

आगरा में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक: फ्लीट के सामने अचानक आ गया सांड़, वाहनों की बदलने पड़ी लेन

आगरा में शुक्रवार को शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शहर की लाइफलाइन कह जाने वाले एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इससे काफिले में शामिल गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। रास्ते में सांड़ आने के कारण मुख्यमंत्री योगी की गाड़ी समेत कई वाहनों की लेन भी बदली पड़ी। इस घटना से वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे आगरा पहुंचे थे। उन्होंने सरन नगर स्थित विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के आवास पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। 20 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान एमजी रोड पर उनकी फ्लीट के आगे सांड़ आ गया।
एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के पास मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल पांच गाड़ियां गुजर चुकी थीं। छठी गाड़ी के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इसके पीछे मुख्यमंत्री का गाड़ी चल रही थी।
सांड़ को हटाने के लिए वहां तैनात एक पुलिसकर्मी दौड़ा, लेकिन वह लेन पर चलता रहा। इसी लेने पर सीएम योगी की गाड़ी समेत फ्लीट के अन्य वाहन चल रहे थे। सांड़ के कारण फ्लीट की लेन बदलनी पड़ी।
मुख्यमंत्री सरन नगर शुक्रवार दोपहर 3:36 बजे पहुंचे थे। मगर, उनके आगमन की तैयारी सुबह दस बजे से ही शुरू हो गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और आईजी नचिकेता झा शहीद परिवार के घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया। करीब 11 बजे भगवान टाकीज और नगला पदी की तरफ रास्ता रोक दिया
नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुट गए। आसपास का बाजार पहले से ही बंद हो गया था। मार्केट और घरों की छतों पर पुलिस लगा दी गई। शहीद विंग कमांडर के घर के आसपास गली और मोहल्ले का रास्ता रस्सी लगाकर रोका गया। धूल न उड़े, उसके लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। शाम तकरीबन चार बजे मुख्यमंत्री के परिवार से मिलकर जाने के बाद ही रास्ता खोला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments