विनीत उपाध्याय
मथुरा (फरह)। देश के यशस्वी व किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर मथुरा जनपद के अवसर पर फरह ब्लॉक परिसर के सभागार का नाम चौधरी चरण सिंह सभागार के नाम पर रखा गया।
पहले पूर्व प्रधानमंत्री जी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व सभागार के नाम की घोषणा फरह ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने फरह ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ मिलकर की व फरह ब्लॉक परिसर में एकात्मक मानववाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगवाने को विचार-विमर्श के बाद घोषणा करने की भी बात कही। घोषणा के समय लाल सिंह नेताजी.प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा. प्रधान संगठन कोषाध्यक्ष लख्मी गुर्जर, हरिओम प्रधान, नाहर सिंह प्रधान, कल्यान प्रधान. जीतपाल प्रधान,पूर्व प्रधान मनीष ओझा, सुनील ठेकेदार. दिनेश ठेकेदार. जे.ई देवेंद्र सिंह.मौजूद रहे।