मथुरा। फुटपाथ और सड़कों पर घूमने वाले असहाय वृद्धजनों और अन्य लोगों को ठंड से बचाने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने एनके गु्रप के संस्कार सिटी में 100 कंबलों का वितरण किया।
असहाय वृद्धजन और अन्य लोगों को कंबल प्रदान करते हुए जीएलए के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने कहा कि ठंड में किसी भी असहाय व्यक्ति को ठंड से बचाने के लिए ऐसे पुण्य कार्य करने में बहुत खुशी मिलती है। असहायों की मदद के लिए एनके गु्रप हमेशा आगे रहा है। बीते दिनों ही ऐसे लोगों को ठंड से बचाने के लिए वृंदावन में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रैन बसेरा खोला गया था। जहां रात को लोग चैन की नींद लेते हैं और 100 कंबलों का भी वितरण किया गया है। ऐसे पुण्य कार्यों में भागीदारी के लिए एनके गु्रप बढ़चढ़कर भाग लेता है।
असहाय वृद्धजनों ने कंबल प्राप्त कर एनके गु्रप के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन कंबलों से ठंड से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि समाज के हित में अच्छे कार्य करने के लिए एनके गु्रप आगे रहता है। अक्सर यहां मजदूरों और उनके बच्चों की सहायता और असहाय लोगों को खाने पीने का सामान प्राप्त करते हुए देखा गया है।
इस अवसर पर अतुल पाठक, मेघा रावत, देवेन्द्र अग्रवाल, पुरोहित, मुकेश, रामेश्वर, धु्रव, राकेष एवं संस्कार सिटी के समस्त स्थानीय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।