श्री गणेशाय नम:
आज बुधवार को माघ सुदी अष्टमी 08:33 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टमी तिथि की वृद्धि , श्री बुधाष्टमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग /कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:23 से , ज्वालामुखी योग 08:31 तक पुन: 24:23 से शुरू , श्री बाबूभाई जशभाई पटेल जयन्ती , श्री अब्दुल रहमान अन्तुले जयन्ती , श्री राजकुमार जयचंद्र सिंह जयन्ती।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- माघ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- अष्टमी – 08:33 तक
- पश्चात- नवमी
- नक्षत्र- कृत्तिका-24:23 तक
- पश्चात- रोहिणी
- करण- बव.-08:33 तक
- पश्चात- बालव
- योग- ब्रह्म-17:59 तक
- पश्चात- एन्द्र
- सूर्योदय- 07:04
- सूर्यास्त- 18:06
- चन्द्रोदय- 12:01
- चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- कोई नहीं
- राहुकाल- 12:35 से 13:58
- ऋतु- शिशिर
- दिशाशूल- उत्तर
कल बृहस्पतिवार को माघ सुदी नवमी 11:10 तक पश्चात् दशमी शुरु, श्री महानन्दा नवमी , गुप्तनवरात्र समापन, सर्वदोषनाशक रवि योग जारी, ज्वालामुखी योग 11:09 तक , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन ) , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन ), महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी ), श्री दरबारा सिंह जयन्ती, कवि श्री कुमार विश्वास जन्म दिवस , राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस व विश्व दाल दिवस ।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय