Saturday, April 12, 2025
HomeUncategorizedगृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने किये ठाकुर बांके बिहारी के...

गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने किये ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन

वृंदावन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार की शाम को वृन्दावन पहुंची। जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किये। मंगलवार को सोनल शाह बृज यात्रा पर आई थीं। उन्होंने गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के दर्शन किये इसके बाद वह वृन्दावन बांके बिहारी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन किये । गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने यहां भगवान के दर्शन किये और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वृन्दावन पहुंचने पर भाजपा नेता राधकृष्ण पाठक और अलौकिक शर्मा ने उनका स्वागत किया। बाँके बिहारी के दर्शन करने के बाद वह मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के लिए रवाना हो गयीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments