श्रीगणेशाय नम:
आज रविवार को चैत्र सुदी द्वितीया 12:40 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्रि का दूसरा दिन – माँ ब्रह्मचारिणी व्रत /पूजा , श्रृंगार (सिंधारा ,देशाचार स्थान भेद से ), सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:37 तक , राजयोग , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:37 तक , सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव (चैत्र शुक्ल द्वितीया ), हिजरी रमजान 9 माह शुरू ( मुस्लिम , चन्द्र दर्शन पर निर्भर, रोजे), भगवान श्री मत्स्य जयन्ती (अपराह्न व्यापिनी , चैत्र शुक्ल तृतीया ), छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति दिवस , राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत) व हिन्दी रंगमंच दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- द्वितीया-12:40 तक
- पश्चात- तृतीया
- नक्षत्र- अश्विनी-12:37 तक
- पश्चात- भरणी
- करण- कौलव-12:40 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- वैधृति-07:51 तक
- पश्चात- विश्कुम्भ
- सूर्योदय- 06:09
- सूर्यास्त- 18:40
- चन्द्रोदय- 07:21
- चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:59 से 12:49
- राहुकाल- 17:06 से 18:40
- ऋतु- वसन्त
- दिशाशूल- पश्चिम
कल सोमवार को चैत्र सुदी तृतीया 13:57 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , गणगौर / गणगौरी व्रत , नवरात्रि का तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा व्रत – पूजा , अरून्धती व्रत – पूजन , सौभाग्य शयन तृतीया , आन्दोलन 3 , सायं दोलारुढ़ शिव गौरी पूजन , सरहुल (बिहार) , मनोरथ तृतीया व्रत , मन्वादि 3 , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:28 से , विघ्नकारक भद्रा 26:52 से , मेवाड़ उत्सव प्रारम्भ (उदयपुर ) , भगवान श्री कुन्थुनाथ ज्ञान कल्याणक ( चैत्र शुक्ल तृतीया), पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती , श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस व खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय