Saturday, March 15, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले: बीएड प्रवेश परीक्षा का...

यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले: बीएड प्रवेश परीक्षा का शुल्क घटाया, छात्रों को मिलेगी राहत


बबले भारद्वाज

आगरा। प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र के वादों को सरकार पूरा करेगी। बीएड प्रवेश परीक्षा का शुल्क 1500 से घटाकर एक हजार कर दिया गया है। विलंब शुल्क घटाने के साथ ही सामान्य व एससी वर्ग के छात्र-छत्राओं को भी शुल्क में राहत दी है। निजी विश्वविद्यालय खुलने के सवाल पर कहा कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा की गुणवत्ता को किसी भी दशा गिरने नहीं दिया जाएगा।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आगरा जा रहे योगेंद्र उपाध्याय का फिरोजाबाद के कठफोरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शिकोहाबाद में जादौंराय एंडसंस पेट्रोल पंप पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विपिन गर्ग और संजीव गर्ग की अगुवाई में स्वागत किया गया। पूर्व विधायक हरिओम यादव, विजय प्रताप यादव ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।


‘पेपर लीक करने वालों को किया जा रहा दंडित’
फिरोजाबाद के मोनार्क होटल में हरवंश शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सौ दिन का रोडमैप तैयार कर रहा हूं। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए, शिक्षकों की हालत सुधारने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। पेपर लीक जैसी घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसा करने वालों को दंडित भी किया जा रहा है। जबकि पिछली सरकारों में संरक्षण मिलता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments