श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को चैत्र सुदी पूर्णिमा 24:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की चित्रा नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा एवं व्रत (परम पुण्यकाल 08:40 से सूर्यास्त तक, चित्रान्नदान भक्षणञ्च ), श्री सत्यनारायण व्रत , अश्वमेधयज्ञफलं , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि 15, सर्वदेव दमनकोत्सव , इष्टि , चैत्र मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:40 तक , यमघण्ट योग सूर्योदय से 08:40 तक , मंगल शतभिषा नक्षत्र में 10:58 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:29 तक , वैशाख स्नान प्रारम्भ , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन), श्री हनुमान जयन्ती (दक्षिण भारत) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ), श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र पूर्णिमा ) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती ( चैत्र शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री जारबोम गामलिन जयन्ती , राजस्थान पुलिस दिवस , भारतीय रेलवे परिवहन दिवस , पवित्र शनिवार / महान सब्त / हालेलुजाह शनिवार / महिमा के शनिवार / काला शनिवार या ईस्टर की पूर्व संध्या (क्रिश्चियन) , विश्व आवाज दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- पूर्णिमा – 24:26 तक
- पश्चात- प्रतिपदा
- नक्षत्र- हस्त – 08:40 तक
- पश्चात- चित्रा
- करण- विष्टि-13:30 तक
- पश्चात- बव.
- योग- हर्शण – 26:44 तक
- पश्चात- वज्र
- सूर्योदय- 05:55
- सूर्यास्त- 18:47
- चन्द्रोदय- 18:27
- चन्द्रराशि- कन्या – 20:02 तक
- पश्चात- तुला
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:55 से 12:47
- राहुकाल- 09:08 से 10:44
- ऋतु- वसन्त
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को वैशाख बदी प्रतिपदा 22:03 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ , वैशाख मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा , मास भर चन्दन से विष्णु पूजा , मास पर्यन्त पनिसरा / प्याऊ चलाना चाहिये (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान ) , त्रिपुष्कर योग 29:33 से सूर्योदय तक , षोडषकारण व्रत पूर्ण ( जैन ) , श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (कैलाशपुरी , उदयपुर ) , श्री बीजू पटनायक स्मृति दिवस , श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस , ब्रिगेडियर श्री भवानी सिंह स्मृति दिवस (महावीर चक्र से सम्मानित) , ईस्टर रविवार (क्रिश्चियन) व विश्व हीमोफीलिया दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय