होशियार सिंह
नौहझील। एकतरफा प्रेम के चलते प्रेमिका की शादी से नाराज होकर गांव की ही दुल्हन बनी युवती की हत्या के आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किसी ओर से शादी करने पर काजल की गोली मार कर हत्या करदी थी। मृतक युवती के पिता की तहरीर पर नौहझील पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।
नौहझील थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव मैं 28 अप्रैल की रात को घर में एक युवती का रक्तरंजित शव मिला था। परिजनों ने इलाका पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर गांव के खुबीराम प्रजापति की 19 वर्षीय पुत्री काजल की शादी का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से चल रहा था। गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव कलूपुरा का वीरपाल बारात लेकर आया था। सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था। तभी एक सिरफिरा आशिक दूल्हे वीरपाल के पास आ धमका और कनपटी पर तमंचा रख उसे शादी ना करने की धमकी देने लगा। जब दूल्हे ने इस बाबत जानकारी चाही तो उसने दुल्हन काजल को अपनी प्रेमिका बताया वारदात से घबराए परिजनों ने तत्काल इलाका पुलिस को सहायता के लिए सूचना दी लेकिन पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगी और पुलिस ने शिकायत को अनसुना कर दिया अगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो आज काजल की जान बच सकती थी। लेकिन पुलिस की हीलाहबाली के चलते एक पिता की बेटी की डोली उठने से पहले ही अर्थी उठ गई।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की निष्क्रियता प्रमुख रूप से सामने आई है। दुल्हल में गोली मारने की घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और परिजनों को हरसंभव न्याय का भरोसा दिलाया। दुल्हन बनी काजल के पिता ने गांव के ही अनीश पुत्र हरपाल सहित तीन लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि युवती काजल का हत्यारा मोरकी इंटर कालेज के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अभियुक्त अनीश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है उन्हें गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।