Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़संस्कृति विवि के चांसलर ने उप मुख्यमंत्री से की ब्रज के विकास...

संस्कृति विवि के चांसलर ने उप मुख्यमंत्री से की ब्रज के विकास की बात


मथुरा। ब्रज के विकास और विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों, कार्यक्रमों के लिए एक विशेष स्थान रखने वाले संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के दौरान विवि के चांसलर सचिन गुप्ता ने विवि की भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी तो उप मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।


बताते चलें कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पहले दिन प्रथम सत्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। विवि पहुंचने पर संस्कृति विश्वविद्यालय के चांसलर सचिन गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री का ब्रज की परंपरा के अनुसार पटका ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत उपरांत अपने कार्यालय में चांसलर सचिन गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य को बताया कि संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा सामुदायिक क्षेत्र में कई योजना चलाई जा रही हैं। संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा से लोगों को लाभान्वित करने के लिए विश्वस्तरीय वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई है। क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और पोषण की निशुल्क व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा कोरोना काल में विवि ने आगे बढ़कर सामाजिक दायित्वों को प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि विवि ऐसे पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जो कंपनियों की आवश्यकता के अनुरूप हैं। विवि ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र तैयार करने में भी विशेष स्थान हासिल किया है।


संक्षिप्त इस मुलाकात में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवा चांसलर सचिन गुप्ता के प्रयासों और भावी योजनाओं को बड़ी रुचि लेकर सुना और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने उप मुख्य मंत्री को संस्कृति विवि के सहयोग के बारे में भी जानकारी दी और सराहना की। विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भी परंपरागत तरीके से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments