विनोद उपाध्याय
राया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव गोपाल बाग स्थित परशुराम मंदिर पर बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम की महा आरती कर व हवन यज्ञ कर फूल बंगला का आयोजन किया गया और सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अरविंद शर्मा ने कहा कि महर्षि परशुराम ने सदैव बुराई का अंत कर सदा सत्य पर विजय की है। आज के समय में भी महर्षि परशुराम के पदचिन्हों पर चलकर बुराई के खिलाफ सत्य के साथ डटकर खड़े रहना चाहिए। महर्षि परशुराम का उल्लेख रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण इत्यादि अनेक ग्रन्थों में किया गया है।
इस दौरान रूद्र प्रकाश सारस्वत , सोभाराम सारस्वत , नत्थी लाल शर्मा, त्रिभुवन उपमन्यु, पवन शर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतेश पाठक, विशाल पाराशर, मुकुल पाठक, अंकित शर्मा , दसरथ शर्मा उपस्थित रहे।