Saturday, March 15, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 09 मई 2022, सोमवार

आज का पञ्चांग: 09 मई 2022, सोमवार


श्रीगणेशाय नम:


आज सोमवार को वैशाख सुदी अष्टमी 18:33 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवि योग 17:08 से , विघ्नकारक भद्रा 05:47 तक , श्री बगलामुखी जयन्ती (अर्धरात्रि व्यापिनी ) , श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर जयन्ती ( बंगाली कलेंडर अनुसार , कन्फर्म नहीं ) , द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस , रूस में विजय दिवस (8 और 9 मई ) , वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती ( 482वीं , तारीखानुसार) , श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस व श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- वैशाख
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- अष्टमी – 18:33 तक
  • पश्चात- नवमी
  • नक्षत्र- आश्लेषा – 17:08 तक
  • पश्चात- मघा
  • करण- विष्टि – 05:52 तक
  • पश्चात- बव.
  • योग- वृद्धि – 20:42 तक
  • पश्चात- ध्रुव
  • सूर्योदय- 05:34
  • सूर्यास्त- 19:00
  • चन्द्रोदय- 12:11
  • चन्द्रराशि- कर्क – 17:08 तक
  • पश्चात- सिंह
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:50 से 12:44
  • राहुकाल- 07:15 से 08:56
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- पूर्व

कल मंगलवार को वैशाख सुदी नवमी 19:26 तक पश्चात् दशमी शुरू , श्री सीता नवमी , श्री चण्डीका नवमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:40 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 18:40 तक , बुध वक्री 17:16 पर , व्यतीपात – महापात 19:49 से 25:06 तक , वैष्णव मतानुसार श्री जानकी जयन्ती , त्रिचूरपूरम् (केरल ) , श्री सुमति नाथ भगवान तप / दीक्षा (वैशाख शुक्ल नवमी ) , श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) व श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments