Wednesday, October 23, 2024
Homeजुर्मदोस्त के पैसे न देने पर उसकी पत्नी को घर में अकेला...

दोस्त के पैसे न देने पर उसकी पत्नी को घर में अकेला पाकर दी ये सजा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक विवाहिता की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। आरोपी दो दिन पहले ही धमकी दे कर गया था। बताया जा रहा है कि एक मकान के ठेके को लेकर यह विवाद हुआ था। महिला का पति भी मकान बनाने का काम करता था, उसी से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने महिला को घर में अकेले पाकर उसकी हत्या कर दी।

मामला सरेनी थाना इलाके के सुरजीपुर गांव का है। यहां का रहने वाला भोला यादव राजमिस्त्री का काम करता है। कुछ दिन पहले भोला ने साथी मिस्त्री मनीष के साथ किसी मकान का ठेका लिया था। उस ठेके में मनीष को नुकसान हुआ था जिसके कारण उसने भोला को पैसा नहीं दिया था। भोला अपना पैसा पाने के लिए दबाव बना रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच झड़प हुई थी। मनीष ने तब ही कहा था कि वह उसे देख लेगा। दोपहर में भोला काम पर गया था और उसकी पत्नी ननकई घर में अकेले थी। उसी समय मनीष भोला के घर पहुंचा और उसी के यहां रखी कुल्हाड़ी से ननकई की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देते ही पकड़ा गया आरोपी
इसी बीच गांव वाले इकट्ठा हो गए और मनीष को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो अन्य अज्ञात अभियुक्त अभी फरार है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए लिये प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मुख्य अभियुक्त मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो अन्य अज्ञात अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments