श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को बैशाख सुदी एकादशी 18:53 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , त्रिस्पृशा मोहिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए ), श्री लक्ष्मीनारायण एकादशी उडिसा , मधुसूदन पूजा , विघ्नकारक भद्रा 07:16 से 18:52 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 19:30 तक , शुक्र रेवती नक्षत्र में 08:29 पर , श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस व अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस)।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- वैशाख
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- एकादशी – 18:53 तक
- पश्चात- द्वादशी
- नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 19:31 तक
- पश्चात- हस्त
- करण- वणिज – 07:19 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- हर्शण – 17:50 तक
- पश्चात- वज्र
- सूर्योदय- 05:32
- सूर्यास्त- 19:02
- चन्द्रोदय- 15:05
- चन्द्रराशि- कन्या – दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:50 से 12:44
- राहुकाल- 13:58 से 15:40
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को वैशाख सुदी द्वादशी 17:29 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री परशुराम /राधा – रूकमणी द्वादशी , प्रदोष व्रत , अशोक त्रिरात्र व्रत , कामदेव व्रत , वक्री बुध पश्चिम में अस्त 19:07 पर (पंचांगभेद ), श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती , श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती व संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय