Saturday, March 15, 2025
Homeजुर्मबल्देव रोड पर दम्पति से बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट, बालिका...

बल्देव रोड पर दम्पति से बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट, बालिका घायल


विनोद उपाध्याय
राया। बल्देव मार्ग पर राया की ओर से आ रहे बाईक सवार दम्पति से दो बाइक सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाश दम्पति का बैग लूट कर भाग गए। इस लूट में दम्पति के साथ एक बच्ची बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसको उपचार के लिए निकट के अस्पताल में ले जाया गया।


जानकारी के अनुसार थाना बल्देव के जटौई निवासी मनोज अपनी पत्नी मिथलेश के साथ बल्देव से राया की तरफ आ रहा था। तभी गाँव हवेली के समीप दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने धक्का मार कर गिरा दिया और लूट करते हुए भाग गए। छीना झपटी में बेटी हिमांशी सडक पर गिर गयी जिस से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायल बालिका को उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस मामल की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments