Saturday, March 15, 2025
Homeजुर्मप्रेम प्रसंग के चलते लड़की के मां और पिता ने प्रेमी को...

प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के मां और पिता ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार


कोमल पाराशर
बल्देव ।
 अपनी बेटी से प्रेम पं्रसंग से नाराज पिता और मां ने एक युवक को मार डाला। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी और पिता, मां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य चार की तलाश जारी है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के मां एवं पिता समेत छह लोगों के विरूद्ध हत्या में मुकदमा दर्ज किया था।

घटना का संक्षिप्त विवरण मृतक कृष्ण कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी दबदुआ थाना बल्देव जिला मथुरा के  अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह उपरोक्त की पुत्री प्रिया से प्रेम सम्बन्ध थे। प्रेम सम्बन्ध के चलते प्रिया के परिजनों द्वारा लडके को पूर्व में जान से मारने की धमकी दी गई थी। मृतक के घरवालों द्वारा मृतक कृष्ण कुमार को समझाया भी गया था कि इस लडकी से सम्बन्ध मत रख। बल्देव थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रेम सम्बन्ध के चलते  20.मई .2022 को प्रिया के परिजनों नें कृष्ण कुमार की हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में थाना बल्देव में धारा 147, 148, 149, 302 में सुरेन्द्र सिंह समेत छह लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर की गईं। पुलिस ने हत्यारोपी लड़की का पिता सुरेन्द्र और उसकी मां ऊषा देवी को मडौरा की पुलिया से 20 मई को करीब साढे पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक की हत्या में प्रयुक्त यूकेलिप्टस का एक सूखा डण्डा भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments