श्रीगणेशाय नम:
आज बुधवार को ज्येष्ठ बदी दशमी 10:34 तक पश्चात् एकादशी शुरु , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:20 से , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 14:51 पर , विघ्नकारक भद्रा 10:33 तक , श्री रास बिहारी बोस जयन्ती , भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी ) , श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस , श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस , विश्व थायराइड दिवस , अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस (स्वीडन)।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- दशमी – 10:34 तक
- पश्चात- एकादशी
- नक्षत्र- उत्तरभाद्रपद – 23:19 तक
- पश्चात- रेवती
- करण- विष्टि – 10:34 तक
- पश्चात- बव.
- योग- प्रीति – 22:43 तक
- पश्चात- आयुष्मान
- सूर्योदय- 05:25
- सूर्यास्त- 19:10
- चन्द्रोदय- 26:55
- चन्द्रराशि- मीन – दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- कोई नहीं
- राहुकाल- 12:18 से 14:01
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- उत्तर
कल बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ बदी एकादशी 10:55 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , अचला / अपरा एकादशी व्रत (सभी के लिए), मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , पंचक 24:39 तक , जल क्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा ) , माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी ) / मेला माँ भद्रकाली एकादशी (कपूरथला , पं.), क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती व पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय