Saturday, March 15, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 30 मई 2022, सोमवार

आज का पञ्चांग: 30 मई 2022, सोमवार


श्रीगणेशाय नम:

आज सोमवार को ज्येष्ठ बदी अमावस्या 17:00 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य भावुका / बरगदाही ज्येष्ठी सोमवती अमावस्या , तैल स्पर्श निषेध , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:12 से सूर्योदय तक , पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम ( बड़ पूजा मरुस्थले ) , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत ( जैन ) , श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या ) , श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , गुरु श्री अर्जुनदेव स्मृति दिवस (तारीखानुसार) , श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस , श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस , श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस , गोवा राज्य का दर्जा दिवस व हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- ज्येष्ठ
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- अमावस्या – 17:00 तक
  • पश्चात- प्रतिपदा
  • नक्षत्र- कृत्तिका – 07:12 तक
  • पश्चात- रोहिणी
  • करण- नाग – 17:00 तक
  • पश्चात- किन्स्तुघ्ना
  • योग- सुकर्मा – 23:37 तक
  • पश्चात- धृति
  • सूर्योदय- 05:24
  • सूर्यास्त- 19:13
  • चन्द्रोदय- नही
  • चन्द्रराशि वृषभ – दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:51 से 12:46
  • राहुकाल- 07:07 से 08:51
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- पूर्व

कल मंगलवार को ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 19:19 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष आरम्भ , भावुका करिदिन , करवीर व्रत , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , गंगा स्तौत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ , इष्टि , राजयोग 19:19 से , द्विपुष्कर योग 19:19 से सूर्योदय तक , चन्द्रदर्शन , उत्तर शृङ्गोन्नति , मेला भंदे बालाजी , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन , पंचागभेद ) , वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती , श्री द्वारका प्रसाद मिश्र स्मृति दिवस , श्री गुरनाम सिंह स्मृति दिवस , श्री विचित्र नारायण शर्मा स्मृति दिवस व विश्व तम्बाकू निषेध दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments