श्री गणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ सुदी तृतीया 24:17 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवि योग 16:04 से , उमावतार / पार्वती पूजा, मेला हल्दीघाटी (राज.) , वीर श्री महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जयन्ती ( 482वीं , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया ) , महाराज श्री छत्रसाल जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया ) , श्री बाबूलाल गौर जयन्ती , आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस , श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस , वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस , तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- तृतीया – 24:17 तक
- पश्चात- चतुर्थी
- नक्षत्र- आद्रा – 16:03 तक
- पश्चात- पुनर्वसु
- करण- तैतिल – 11:02 तक
- पश्चात- गर
- योग- गण्ड – 26:35 तक
- पश्चात- वृद्धि
- सूर्योदय- 05:23
- सूर्यास्त- 19:14
- चन्द्रोदय- 07:18
- चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:51 से 12:46
- राहुकाल- 14:03 से 15:46
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 26:43 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , नवतपा समाप्त , श्री उमा चतुर्थी (बं.) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवि योग 19:05 तक , बुध उदय पूर्व में 17:21 पर , बुध मार्गी 13:29 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:30 से 26:42 तक , गुरु उ.भा. में 23:22 पर , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी ) , श्री एम. करुणानिधि जयन्ती , श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस , श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस व विश्व साइकिल दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय