श्रीगणेशाय नम:
आज रविवार को ज्येष्ठ सुदी षष्ठी पूर्णरात्रि , सकन्द षष्ठी व्रत , विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजन , अरण्य षष्ठी / आरोग्य षष्ठी / जामित्रि / जामात्रा षष्ठी (बंगाल ) , शीतला षष्ठी यात्रा (उड़ीसा ) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:25 तक , यमघण्ट योग 24:25 से सूर्योदय तक , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस ( तिथि अनुसार , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी) , श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती , श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस , संपूर्ण क्रांति दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत – 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- षष्ठी – पूर्णरात्रि
- नक्षत्र- आश्लेषा – 24:25 तक
- पश्चात- मघा
- करण- कौलव – 17:51 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- व्याघात – 28:47 तक
- पश्चात- हर्शण
- सूर्योदय- 05:22
- सूर्यास्त- 19:16
- चन्द्रोदय- 10:03
- चन्द्रराशि- कर्क – 24:25 तक
- पश्चात- सिंह
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:51 से 12:47
- राहुकाल- 17:32 से 19:16
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पश्चिम
कल सोमवार को ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 06:41 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठी तिथि वृद्धि , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:26 तक , कुमारयोग सूर्योदय से 06:40 तक , शिव राज्याभिषेक ,श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस , श्री सुनीलदत्त जयन्ती , श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस व घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय