Sunday, April 20, 2025
Homeजुर्मघर से रूठ कर गई विवाहिता के साथ बलात्कार, कराई जा रही...

घर से रूठ कर गई विवाहिता के साथ बलात्कार, कराई जा रही थी दूसरी शादी


बब्ले भारद्वाज
आगरा।
बाह तहसील के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव से 27 दिन पहले लापता हुई विवाहिता मंगलवार को परिजनों को डबरई (फिरोजाबाद) में मिल गई। परिजनों ने विवाहिता की जबरन दूसरी शादी कराने की कोशिश किए जाने आरोप लगाया है। पीड़िता बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ सीओ बाह से मिली। उसने कुछ लोगों पर जबरन ले जाने और नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 27 दिन पहले घर पर कहासुनी हो गई थी। इस पर वह रूठकर पड़ोसी के घर चली गई थी। आरोप है कि वहीं से कुछ लोग उसे उठा ले गए थे। इस दौरान उसे अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने बताया कि डबरई में विवाहिता जबरन कोर्ट मैरिज करा रहे थे।

दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
सूचना पर वहीं पहुंच कर विवाहिता को बरामद किया गया। मामले में एसओ खेडा राठौर राजीव सोलंकी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। मंगलवार को वह मिल गई है। पति ने बताया है कि महिला पुलिस से बात करना चाहती है। उन्हें बुलाया है। बातचीत के बाद ही हकीकत सामने आएगी। दूसरी शादी या दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments