श्रीगणेशाय नम:
आज शुक्रवार को आषाढ़ सुदी नवमी 18:26 तक पश्चात् दशमी शुरु , भड्डली / भढली नवमी , कन्दर्प / कर्दम / सुनवमी / शूद्रादि नवमी , गुप्त नवरात्र समाप्त , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:14 से , मेला शरीक भवानी (काश्मीर ) , श्री हरि जयन्ती , बाबू श्री बनारसी दास जयन्ती , श्री पी०एस० कुमारस्वामी राजा जयन्ती , श्री सौरव चंडीदास गांगुली (क्रिकेटर) जन्म दिवस , श्री गेगांग अपांग जन्म दिवस , श्री ज्योतिंद्र नाथ बसु जयन्ती , श्री चन्द्रशेखर सिंह स्मृति दिवस व डॉक्टर श्री येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी जयन्ती / रयुतु दिनोत्सवम ( आंध्र प्रदेश में किसान दिवस )।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- आषाढ़
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- नवमी – 18:26 तक
- पश्चात- दशमी
- नक्षत्र- चित्रा – 12:14 तक
- पश्चात- स्वाति
- करण- बालव – 07:03 तक
- पश्चात- कौलव
- योग- शिव – 09:00 तक
- पश्चात- सिद्ध
- सूर्योदय- 05:29
- सूर्यास्त- 19:22
- चन्द्रोदय- 13:39
- चन्द्रराशि- तुला – दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:58 से 12:53
- राहुकाल- 10:41 से 12:25
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को आषाढ़ सुदी दशमी 16:40 तक पश्चात् एकादशी शुरु , आशा दशमी व्रत , सोमपदा दशमी , वेदारम्भ में अनध्याय , गिरिजा पूजा , पुनर्यात्रा / उल्टा रथ (उड़ीसा ), गुप्त नवरात्र उत्थापन, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:25 तक, सर्वदोषनाशक रवि योग जारी, विघ्नकारक भद्रा 27:27 से, अभिनेता श्री संजीव कुमार जयन्ती , अभिनेता श्री गुरु दत्त जयन्ती व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय