Wednesday, March 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मेला की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सजग हुआ प्रशासन

मेला की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सजग हुआ प्रशासन

  • पुलिस प्रशासन ने रूकवाए वाहन, ईरिक्शा पर रोक
  • परिक्रमा मार्ग में अवरोधक या रूकावट करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेला की कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच प्रशासन सजग हो गया है। 9 जुलाई शनिवार से भक्तों का आना शुरू हो जाएगा। मेला में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को ही कार्यवाही शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के निर्देशन में सभी ड्यूटी पाइंट व वैरियर पर परिक्रमा मार्ग व उसके आसपास वाहनों को पूरी तरह से रोकने के निर्देश दे दिये हैं।

मेला में प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों के चार पहिया वाहनों के पास पर भी रोक लगा दी है। इसके लिए मेला में स्थानीय लोगों से सहयोग बनाये रखने के लिए कहा है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि उच्चाधिकारियों के मिले दिशा निर्देश पर वाहनों को रोका गया है। मेला में भीड़ की अधिकता रहेगी, इसलिए किसी भी सूरत में वाहन अंदर नहीं जाना चाहिए। ईरिक्शा की परिक्रमा पर भी रोक लगा दी है। अगर एक भी ई रिक्शा परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। शरीर से अक्षम लोग भीड़ में आने से बचें। उन्होंने दानघाटी मंदिर बड़ी परिक्रमा मार्ग तिराहे पर लगे लोहे के चैंन पोल जेसीबी लगाकर हटवाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments