Thursday, March 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़अक्रूर महाराज की शोभायात्रा 3 अक्टूबर को

अक्रूर महाराज की शोभायात्रा 3 अक्टूबर को

बाजना। वार्ष्णेय नवयुवक मंडल के तत्वावधान में वार्ष्णेय कुलश्रेष्ठ अक्रुरजी महाराज की विशाल शोभायात्रा बैंडबाजों व अन्य झांकियों के साथ 3 अक्टूबर को नगर में भ्रमण करेगी ओर साथ ही 4 अक्टूबर को अक्रूर चौक पर विशाल रसिया दंगल करन शर्मा और रामवीर शर्मा के मध्य होगा। मंडल के कोषाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय मोबाइल ने बताया कि मां काली की झांकियां जनपद संभल ओर दिल्ली से आ रही है। शोभायात्रा में तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments