Saturday, March 22, 2025
Homeशिक्षा जगत21 को संस्कृति विवि आएंगे बालीवुड कलाकार कार्तिकेय आर्यन और कृति

21 को संस्कृति विवि आएंगे बालीवुड कलाकार कार्तिकेय आर्यन और कृति


मथुरा। बालीवुड कलाकार कार्तिकेय आर्यन और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ और इसके एक गाने के प्रमोशन के लिए 21 जनवरी को सुबह 10 बजे संस्कृति विश्वविद्यालय छाता, मथुरा आ रहे हैं। ‘शहजादा’ फिल्म मनोरंजन का कंप्लीट डोज है। फिल्म की हीरोइन कृति सेनन है।


कार्तिक आर्यन भारतीय हिन्दी अभिनेता हैं, जो कई हिन्दी फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत वर्ष 2011 में शुरू की। यह प्यार का पंचनामा नामक एक हिन्दी फिल्म थी, जिसमें यह रजत नामक लड़के का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इन्होंने लगभग 5 मिनट बिना रुके अपना संवाद बोला था, जो हिन्दी फिल्म में सबसे लंबा माना जाता है।


कृति सेनन एक भारतीय मॉडल एवं अभिनेत्री हैं। फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले कृति इलेक्ट्रॉनिक्स की स्टूडेंट थीं। हालंकि कृति फिल्मों में आना चाहती थीं, सेनन ने पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग में अपनी किस्मत भी आजमायी थी। कृति ने फिल्मों में अपना पहला डेब्यू तेलगु मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म, नेनोक्कडीने से किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments