Saturday, September 21, 2024
Homeन्यूज़वी पी एस में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

वी पी एस में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपराओं व अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कृति शर्मा द्वारा ‘जय जोहार जय आदिवासी’ नारे के साथ वक्तृत्व से शुरू हुई।
उन्होंने बताया की विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। जो दुनिया भर में आदिवासी लोगों के अधिकार और उनके योगदान व समर्पण को सम्मानित करने का दिन है। उन्होंने छात्रों को भारत की विभिन्न आदिवासियों जनजातीय जैसे नागा, भील, कोल, मुंडा, गारो, खासी, जयंटिया, संथाल, नीग्रो के योगदान के बारे में जानकारी देते हुए आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा के अंग्रेजों के साथ संघर्ष व त्याग के बारे में भी जानकारी दी।
बलराम सदन के द्वारा आदिवासी जातियों की विशिष्ट महान विभूति द्रोपदी मुर्मू के जीवन-काल को दिखाते हुए उनके संघर्ष गाथा को भी एक मिसाल के तौर पर दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति व परंपराओं को जानना रहा। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक परिस्थितियों के माध्यम से आदिवासी जीवन की झलकियां प्रस्तुत की। आदिवासी नृत्य से छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया।छात्रों ने विभिन्न आदिवासी संस्कृति में जीवन शैली का नाटक द्वारा प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें बिरसा मुंडा, ठक्कर वाला, कोल, भील आदि आदिवासी नेताओं का अभिनय कर सभी को सामाजिक अधिकारों की रक्षा व पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मनोज सारथी, प्रशांत त्यागी, अभिलाषा सारस्वत, अनुज, घनश्याम, कुलदीप, सुमित, प्रथम, सनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments