Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़एन के ग्रुप ने संस्कार सिटी में स्थापित कराई मां दुर्गा की...

एन के ग्रुप ने संस्कार सिटी में स्थापित कराई मां दुर्गा की प्रतिमा

  • शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान
  • ग्रुप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने की पूजा अर्चना

वृंदावन । शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में एन के ग्रुप द्वारा संस्कार सिटी में विधि विधान के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई।
एन के ग्रुप के निदेशक एवं जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ विवेक अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने वेद मंत्र उच्चारण के मध्य मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया तथा हवन यज्ञ में आहुति दी।
उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के अंतर्गत संस्कार सिटी में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां प्रतिदिन वेद मंत्र उच्चारण के मध्य एवं मां दुर्गा की स्तुति के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मातारानी से सभी के सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर एनके ग्रुप परिवार के सदस्यों ने विधिवत रूप से पूजन-अर्चन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments